सिवान में ओलंपियाड कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों का उन्मुखीकरण कार्यशाला शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत साइंस एंड मैथ्स ओलंपियाड कार्यक्रम में शामिल होने वाले कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान एवं साधनसेवियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम डीएवी हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज के उप प्राचार्य रामनरेश सिंह द्वारा ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को विषयवस्तु संबंधित टिप्स दिया गया।

साथ ही कार्यशाला के जरिए छात्रों को गणित और विज्ञान ओलंपियाड, इसरो होमी जहांगीर भाभा विज्ञान प्रतियोगिता, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, शिक्षक विज्ञान कांग्रेस, राज्य और जिला स्तर पर विज्ञान और गणित की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। डीपीओ ने बताया कि ज्ञान व प्रतिभा को प्लेटफार्म देने के लिए स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान से जोड़ा जा रहा है। बच्चे विज्ञान व गणित विषय में नई खोज की ओर उन्मुख हो सकेंगे। साथ ही इस योजना के तहत विज्ञान व गणित में रुचि रखने वाले छात्रों को अविष्कार के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। कार्यशाला में मार्गदर्शक शिक्षक जितेंद्र कुमार कुशवाहा, अविनाश कुमार, श्रीकांत कुमार शंभूनाथ ठाकुर, संतोष कुमार शर्मा, योगेंद्र तिवारी, देवंत कुमार, प्राचार्य राकेश कुमार, संभाग प्रभारी उमेश उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026