Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम व वीवीपैट का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव 2020 को स्वतंत्र और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाली ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देश दिया कि वे इस कार्य में लगे कर्मचारियों को पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश अपने स्तर से जारी कर दें साथ ही स्वयं भी इस कार्य पर पैनी निगाह रखें। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब दिया। ईवीएम व वीवीपैट कोषांग पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में 3571 मतदान केंद्रों पर मतदान होने हैं। बताया कि इस दौरान 4285 बीयू, 4285 सीयू तथा 4642 वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। मौके पर एडीएम रमण कुमार सिंहा, एसडीओ रामबाबू बैठा, समेत सभी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर समेत भाजपा चुनाव सेल के उप संयोजक संजीव प्रकाश, जदयू प्रतिनिधि लालबाबू प्रसाद, राजद प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार, समेत अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026