Barharia Siwan News

बड़हरिया बाजार में जाम में फंसे ठेला चालक की पिटाई, स्वजनों ने किया हंगामा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया थाना चौक पर जाम में फंसे एक ठेला चालक की शनिवार की दोपहर पुलिस कर्मी द्वारा पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया। हालांकि पिटाई करने वाला कौन था इसकी पहचान घायल नहीं कर सका। घायल के चिल्लाने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ठेला चालक कुंवही निवासी मंजर आलम है। घटना के बाद स्वजनों ने थाना पहुंच हंगामा किया जिन्हें पुलिस पदाधिकारियों ने उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया।बताया जाता है कि बड़हरिया चौक पर जाम लगा था। इसमें मंजर आलम ठेला पर केला लेकर जा रहा था तभी जाम में फंस गया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस की पिटाई से वह घायल होकर चिल्लाने लगा। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हो-हल्ला सुनकर थाने से पुलिस पदाधिकारी व सिपाही दौड़ कर आए और घायल युवक को इलाज के लिए बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बाद में वह अस्पताल से लौटने के बाद अपने स्वजनों के साथ थाना पहुंच हंगामा करने लगा। घायल युवक का आरोप था कि वह थाना चौक पर जाम में फंसा था। इस दौरान किसी सिपाही ने उसे पीट दिया, जिससे घायल होकर सड़क पर गिर गया। थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वजनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ठेला चालक को किसने पीटा उसकी जानकारी ली जा रही है। उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026