Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चोरी की बोलेरो व बाइक सहित पांच गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : एसपी नवीन चंद्र झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को महादेवा ओपी प्रभारी पंकज कुमार ठाकुर द्वारा पकड़ी मोड़ व पाल नगर में छापेमारी कर चोरी की एक बोलेरो गाड़ी, एक बाइक और 16कार्टन शराब के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार पांचों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल को बरामद कर उसे सीज कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पांचों से मुफस्सिल थाना में गहनता से पूछताछ की। गिरफ्तारी में नगर थाना क्षेत्र फतेहपुर निवासी पिंटू कुमार चौधरी व गोलू कुमार, तरवारा निवासी राजू कुमार चौरसिया, महादेवा ओपी क्षेत्र के पालनगर पकड़ी निवासी चंदन कुमार चौधरी व फुलचंद्र साह है। एएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को किसी ने गुप्त सूचना देकर कुछ संदिग्धों के एकत्रित होने की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दे छापेमारी का निर्देश दिया। सूचना के आधार पर महादेवा ओपी प्रभारी पंकज कुमार ठाकुर द्वारा पकड़ी मोड व पाल नगर में छापेमारी की गई। 16 कार्टुन शराब के साथ एक चोरी की बोलेरो, एक बाइक के साथ पांचों की गिरफ्तारी हुई साथ ही उनके पास से सात मोबाइल को सीज किया गया है। वहीं पुलिस इनके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026