परवेज अख्तर/सिवान : महादेवा ओपी क्षेत्र के मालवीय नगर के नई बस्ती स्थित एक बंद मकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। सोमवार को सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच कर पड़ताल शुरू कर दी। बता दें कि घर के सभी सदस्य बाहर थे जिसका फायदा चोरों ने उठा कर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना के पूर्व चोरों ने इस मोहल्ले के लगभग 15 घरों को मेन गेट को बंद कर दिया था। मकान मालिक विजय कुमार प्रसाद कटिहार में कृषि विभाग में कार्यरत हैं। बताया जाता है कि विजय कुमार प्रसाद 14 फरवरी को कटिहार चले गए थे, जबकि घर के बाकि सदस्य घरभोज में शामिल होने कोलकाता गए हुए हैं। जिस कारण घर में ताला बंद था। घर बंद देख कर चोरों ने रविवार की देर चोरी को अंजाम दिया। वहीं सूचना यह थी कि मकान मालिक कटिहार से जब वापस आएंगे तो सामानों की जांच कर थाना को आवेदन देंगे।

गली के सभी घरों का गेट कर दिया था बंद

बता दें कि चोरों ने विजय के घर में चोरी के पहले मोहल्ले के तकरीबन 15 मकानों के गेट को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि पकड़े जाने का डर नहीं रहे। सोमवार की सुबह जब सभी उठे और बाहर निकलने की कोशिश की तो उन्होंने अपना अपना गेट बाहर से बंद पाया। इस घटना से मोहल्लेवासी हैरान और दहशत में हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026