परवेज अख्तर/सीवान: उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार व सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 1539 बोतल शराब के साथ पांच धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. जबकि दो कार व एक बाइक को भी जब्त किया गया है. मौके से एक धंधेबाज फरार होने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि धनौती मोड़ के निकट एक कार से 703 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया.वहीं बसंतपुर करटी खुर्द में छुपाकर रखा गया 348 बोतल शराब जब्त की गई, जबकि टुनटुन प्रसाद फरार हो गया. सोमवार की सुबह करछुई बाजार में एक कार से 480 बोतल शराब के साथ गोपालगंज जिले के हथुआ निवासी विच्वनित कुमार को गिरफ्तार किया गया. मैरवा ढाला के समीप एक बाइक पर सवार विनीत कुमार एवं राजन कुमार वर्मा को आठ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…