Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में दहेज के लिए जान से मारने की धमकी प्राथमिकी दर्ज

  • महिला ने पति समेत छह को किया नामजद
  • पति को दूसरी शादी करने का भी लगाया आरोप

परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी असलम अंसारी की पत्नी शगुफ्ता परवीन उर्फ लाडली ने अपने ही पति सहित छह लोगों को नामजद करते हुए दहेज का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि मेरा शादी 2014 में नवलपुर निवासी सुलैमान साह का पुत्र असलम अली के साथ हुआ था. शादी के कुछ दिन बाद से ही असलम अली, सुलेमान साह कुरेशा खातून, रजिया खातून, अंजुम साहिल, शबाना असलम इन सभी लोगों द्वारा बराबर दहेज में पांच लाख रुपये नगद, स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने एवं बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूर्ति हेतु मुझे बराबर गाली गलौज मारपीट एवं प्रताड़ित करते रहते थे.

वही ससुर व सास के द्वारा बराबर प्रताड़ित किया जा रहा था कि जब तक तुम बुलेट के लिए रुपए मांग कर ससुराल से नहीं लाओगी तब तक तुम्हें इस घर में नहीं रहने देंगे. लेकिन अंत में 2015 में दहेज का पूर्ति नहीं होने पर उन लोगों ने शगुफ्ता प्रवीन को घर से निकाल दिया. जिसके बाद पीड़ित आशी नगर में एक किराए के मकान पर रहने लगी.लेकिन आरोपियों ने असलम की दूसरी शादी कर दी जिसके बाद से पीड़ित शगुफ्ता परवीन अपने दो बच्चों के साथ रह रही है. लेकिन कुछ दिनों से ससुराल वालों के द्वारा हत्या करने की भी धमकी मिल रही हैं. जिसके कारण पीड़ित ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026