सीवान में राम जानकी मंदिर से पांच अष्टधातु की मुकुट चोरी

कलयुगी चोरों ने दान पेटी से 20 हजार रुपए भी निकाला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित राम जानकी मंदिर से चोरों ने राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, कृष्ण की अष्टधातु की पांच मुकुट की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब मंदिर के पुजारी धनंजय दुबे पूजा पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचे. पुजारी ने बताया कि रात्रि पूजा पाठ करने के बाद मंदिर में आराम कर रहे थे. अचानक उनका पेट दर्द शुरू हो गया. जिसके बाद मंदिर से दवा लेने के लिए अपने घर गए हुए थे. इसी अंतराल के बीच अज्ञात शातिर चोरों ने मंदिर निर्माण लिए बने बीम के बगल में रखे ईंट हटाकर बारी बारी से मंदिर परिसर में प्रवेश किए.

इसके बाद मंदिर के मुख्य दरवाजे के झिटकली तोड़कर पांच अष्टधातु के मुकुट समेत दान पेटी में रखे लगभग 20 हजार नकदी की चोरी कर फरार हो गए. पुजारी ने बताया कि वह दवा खाकर मंदिर पहुंचे तो देखा कि उनके बिस्तर बिखरे पड़े है. मंदिर का झिटकली टूटा व मुकुट व पैसे अपने जगह से गायब हैं. इसके बाद पुजारी ने शोर मचाना शुरू किया. जिसके बाद मौके पर गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. तत्पश्चात लोगों ने मंदिर में मुकुट चोरी की जानकारी रघुनाथपुर थाने की पुलिस को दी. मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी पाकर मंदिर पहुंची मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दी. हालांकि यह नयी घटना नहीं है. इससे पूर्व भी चोरों ने मंदिर से कई बार लाखों रुपयों की मुकुट की चोरी की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026