नौतन: विद्युत के संपर्क में आने से महिला झुलसी

गंभीर रूप से जख्मी सीवान सदर अस्पताल रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में विद्युत तार के संपर्क में आने से एक महिला झुलस गई. जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज कराने के लिए नौतन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वही विद्युत संपर्क में आने से गंभीर रूप से से झुलसी महिला की पहचान रामगढ़ गांव निवासी स्व. धुरा मांझी की 30 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में इलाज कराने पहुंची पीड़िता ने बताया कि उनके मकान के सामने दो विद्युत तार तेज हवा की वजह से आपस में टकरा रहे थे. जिसे ठीक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गई.

बताया कि संपर्क में आने के बाद उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया. जिसके बाद वह बेहोश हो गई. वही घर के आस पड़ोस के लोगों ने पीड़ित महिला को आनन-फानन में उठाकर पास के नौतन अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने बेहतरीन इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. गांव के ही मंगरु मांझी ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कई बार शिकायत की जाती है. लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता है.  बताया कि गांव में बिजली के खंबे पर तंगे विद्युतीय तार पूरी तरह से जर्जर की स्थिति में है. तार लूज और काफी ढीले हैं. तेज आंधी शुरू होते ही तार आपस में टकराते रहते हैं. इसके बाद आग लगने की स्थिति बनी रहती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026