Siwan News

सिवान में डकैती का विरोध करने पर पांच को मारी गोली

50 हजार नकद सहित ढाई लाख की संपत्ति ले गए डकैत

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल

परवेज़ अख्तर/सीवान:- सिवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के गोपी पतियांव में गुरुवार की रात हथियार से लैस एक दर्जन डकैतों ने एक घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम देते हुए 50 हजार नकद सहित ढाई लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। डकैती की सूचना मिलते ही जब गांव वालों ने डकैतों को पकड़ने की कोशिश की तो डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पांच ग्रामीण डकैतों की गोली का शिकार होकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज शुक्रवार की सुबह में चिकित्सकों द्वारा किया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डकैतों की गोली से घायल होने वालों में सूरज कुमार, मुन्ना सिंह, ढोढ़ा मांझी, गोपाल राम और महात्मा सिंह शामिल हैं।घायलों को पैर, शरीर के अन्य हिस्सों में तथा कुछ घायलों को पैर में भी गोली लगी है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने सदर अस्पताल में घायलों के फर्द बयान पर अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गोपी पतियांव गांव में रामाशंकर सिंह के मकान गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे एक दर्जन डकैत डकैती करने के लिए आ रहे थे। डकैती से पूर्व ही मकान के पीछे के खेत में एक डकैत को बिच्छू ने डंक मार दिया। तभी खेत में निगरानी के लिए सोए मकान मालिक के भाई कृष्णानंद सिंह को डकैतों ने जगा कर डंक की झाड़ फूंक कराई। इसके बाद डकैतों ने कृष्णानंद को बंधक बनाते हुए घर के दो अन्य सदस्यों को बंधक बनाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया और घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद घर के बंद पड़े कमरों के दरवाजों को तोड़कर ढाई लाख के जेवर तथा 50 हजार नकदी रुपये की डकैती की। डकैती को देख मकान की छत पर सोए मकान मालिक रामाशंकर सिंह पटेल ने डकैतों के खिलाफ आवाज लगाकर शोर मचाया। शोर सुनकर जब वहां आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो अपने को घिरता देख डकैतों ने फायरिंग कर दी। इसमें गांव के मनु सिंह, सूरज राम, ढोढ़ा मांझी, गोपाल राम, महातम सिंह पटेल घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग सहम गए और अपने घर में छिप गए। जिसके बाद डकैत आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना पर एमएच नगर तथा आंदर की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026