Siwan News

पुलिस की गिरफ्तारी पर भड़के लोग

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार में गुरुवार की देर शाम स्थानीय पुलिस द्वारा शक के आधार पर जीरादेई के एक युवक के गिरफ्तार करने पर ग्रामीण भड़क गए। जीरादेई निवासी उमेश तुरहा को जीरादेई पुलिस ने शराब के धंधेबाज को सरंक्षण देने के आरोप मेंगिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार करते ही जामापुर तथा जीरादेई के ग्रामीण उग्र हो गए तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है और शराब धंधेबाज को संरक्षण दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस के संरक्षण में बाजार सहित कई जगहों पर शराब की बिक्री कराई जा रही है। लोगों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर हंगामा किया तथा नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि थानाध्यक्ष हमेशा लोगों से गाली से ही बात करते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के नाम पर जीरादेई पुलिस लोगों को हमेशा परेशान करती है। वाहन चेकिंग के नाम पर पैसा का वसूली करती है। यदि कोई वाहन मालिक पैसा देने से इन्कार करता है, तो पुलिस उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर परेशान करती है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शक के आधार पर जामापुर बाजार में एक युवक को पूछताछ के लिए पुलिस गिरफ्तार की थी। सत्यता की जांच के बाद उस युवक को छोड़ दिया गया। हंगामा तथा नारेबाजी जैसी कोई बात नहीं हुई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024