Categories: पटना

पांच बच्चे नदी में डूबे, दो के मिले शव, तीन लापता

बांका: बिहार में 24 घंटे के अंदर फिर बड़ा हादसा हो गया है। आज सुबह बांका में नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए हैं। इनमें से दो बच्चों के शव बरामद किये गये हैं। जबकि तीन की तलाश जारी है। नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी हुई है। बता दें कि कल ही मधेपुरा में धरमा-करमा के विसर्जन के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी, जबकि खगड़िया में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की जान चली गई।

मिल रही जानकारी के अनुसार, धौरैया के श्रीपाखर गहिरा नदी में यह बड़ा हादसा हो गया है। बताया जाता है कि नदी में नहाने के दौरान पहले एक बच्चा डूबा। इसके बाद उसे बचाने में एक-एक कर बांकी बच्चे डूब गए। शोर सुनकर नदी की ओर लोग दौड़े। तैरने वाले भी नदी में कूदे। तलाश में दो बच्चों के शव मिले हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है। नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी हुई है।

गौरतलब है कि कल ही मधेपुरा और खगड़िया में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। पांच बच्चे मधेपुरा में एक साथ डूब गए थे। सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। मृतकों में चार लड़कियां शामिल थीं। बताया जाता है कि करमा-धरमा की पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान पहले एक बच्ची का पैर फिसला और वह कुंड की धार में गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर पांच बच्चे डूब गए। एक साथ पांच शव देख गांव में कोहराम मच गया। दूसरी ओर, खगड़िया के परबत्ता में भी दो बच्चों की मौत डूबने से हो गई थी। परबत्ता के सौढ़ी दक्षिणी गांव में नहाने के दौरान गंगा नदी में दो बच्चे डूब गए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024