Categories: पटना

पटना: पति का 39 लाख रुपया लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई थी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया

पटना: बिहटा में 14 साल बाद एक पत्नी बेवफा होकर अपने पति के 39लाख रुपये लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसको लेकर पति ने अपने पत्नी पर बिहटा थाने में मामला दर्ज कराया था। तब से बिहटा पुलिस इस घटना के बाद सक्रिय दिखी। लगभग 1 माह बाद पटना के पुलिस को सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने पत्नी एवं उसके प्रेमी को रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन से गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार पत्नी एवं प्रेमी से पुलिस के पूछताछ कर रही है।

दरअसल लगभग एक माह पूर्व बिहटा थाना क्षेत्र के कौरिया गांव निवासी ब्रज किशोर सिंह ने थाना में अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी 39 लाख। रुपया लेकर अपने एक बच्ची के साथ रातो रात भाग गई है साथ ही ब्रजकिशोर सिंह ने यह भी बताया था कि उनकी पत्नी हमेशा बोलती थी कि गांव की जमीन बेचकर शहर में जमीन लेंगे जिसके लिए मैंने गांव की जमीन बेचकर अपनी पत्नी के ही खाते में 39 लाख रुपया जमा किया था सोचा था कि शहर में जमीन लेकर घर बनाकर अपने परिवार के साथ रहेंगे। फिलहाल गिरफ्तार पत्नी एवं प्रेमी से पुलिस पूछताछ कर रही है साथ ही पैसे की भी जांच की जा रही है कि आखिरकार एक माह में कहां-कहां पैसा निकाला गया है और किसे दिया गया है।

वहीं इस मामले का दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बिहटा थाना में लगभग एक माह पूर्व पति के द्वारा अपने पत्नी पर आरोप लगाते हुए 39लाख रुपये लेकर भागने का मामला दर्ज हुआ था जिसमे पुलिस ने पत्नी एवं उसके प्रेमी को डेहरी ऑन सोन से गिरफ्तार किया है। जांच के क्रम में पता चला है कि पत्नी का अपने प्रेमी के साथ काफी सालों से संबंध था और फेसबुक के जरिए बातचीत होती थी साथ ही यह भी पता चला है कि पत्नी अपने पति से तलाक लेने वाली थी लेकिन तलाक अभी तक हुआ नहीं था पैसा आने के बाद पत्नी अपने एक बच्ची के साथ भाग गई थी। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही अकाउंट जिसमें पैसा रखा हुआ है उसे भी सीज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अब आगे कोर्ट के आदेश पर संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024