Categories: पटना

लूट कांड मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद

पटना: लूट के दसवें दिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी ब्वाय से लूटी गयी गई सभी सामग्री पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक रिवाल्वर, आधा दर्जन मोबाइल भी बरामद किया गया। सीसीटीवी में कैद तस्वीर में आए बदमाशों के टी-शर्ट चप्पल भी बरामद किया गया है।

डीएसपी कृष्ण मुरारी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि हिलसा थाना क्षेत्र के चिकसौरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित संत जोसेफ निजी हाईस्कूल के ठीक दरवाजे पर 11 अक्टूबर दोहपर 12 बजे दिन में बलवा पर गांव निवासी फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी ब्वाय चंदन कुमार सामग्री डिलीवरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट की थी। गिरफ्तार लोगों में पटना जिला के बाईपास थाना अंतर्गत शौकीन पहाड़ी धवलपुरा निवासी पंकज कुमार उर्फ सनी, पटना सिटी बढई देवलपुरा निवासी विकास कुमार, चिकसौरा थाना क्षेत्र के मादीपुर गांव के सनी कुमार, पटना सिटी बेगमपुर गांव के अरविद राज, पटना के धवलपुरा बांध निवासी मुन्ना कुमारहै।

थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि उक्त लोगों की गिरफ्तारी वैज्ञानिक तरीके एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गया। उन्होंने बताया कि अंतर जिला के अपराधी हैं। कई थाने में मामले दर्ज हैं। डिलीवरी ब्वाय से लूटी गई समान सामग्री आइफोन घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, मोबाइल बरामद किया गया है। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में दारोगा भवन चौधरी, हिलसा थाना डीयू प्रभारी चंदन कुमार, सिपाही मुकेश कुमार, सिपाही पंकज कुमार, विशेष कार्य प्रभारी शाहिद हुसैन एवं विशेष कार्य बल एंड सिपाही मौजूद थे। डीएसपी ने बताया कि 17 अक्टूबर 21 को उक्त अपराधियों के द्वारा फतुहा थाना अंतर्गत फोरलेन पर एक व्यक्ति से सोने की चेन लूट ली थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024