Categories: पटना

कांग्रेस ने पप्पू यादव से बिहार विधानसभा उपचुनाव में मांगा समर्थन, कल जाप की ओर से बड़ा ऐलान संभव

पटना: बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव से बिहार विधानसभा उपचुनाव में मदद मांगी है. इसके लिए उन्होंने पप्पू यादव को एक पत्र लिखा है. पत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सहयोग की मांग की गई है. कांग्रेस ने तारापुर से राजेश मिश्रा और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार के लिए सहयोग की मांग की है. मदन मोहन झा ने अपने पत्र में बिहार प्रभारी भक्त चरण दास से हुई बात का हवाला देते हुए यह मदद मांगी है.

मदन मोहन झा ने अपने पत्र में लिखा है कि ”आपको ज्ञात होगा कि बिहार में दो विधानसभा क्षेत्र कुशेश्वरस्थान एवं तारापुर में उपचुनाव 30 अक्टूबर को होने जा रहा है. आपकी इस संदर्भ में पार्टी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास जी से बातचीत चुकी है. सभी कांग्रेस जनों की इच्छा है कि हमलोग आपस में मिल जुलकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करें. अत: आपसे आग्रह है कि उपरोक्त दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी क्रमश: अतिरेक कुमार एवं राजेश कुमार मिश्रा को विजय बनाने के लिए अपने दल का पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देना चाहेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026