परवेज अख्तर/सिवान :- शहर के पुरानी बाजार में रविवार की रात्र दो पक्षों में हुई भूमि विवाद को ले मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के पुरानी बाजार नोनियाडीह निवासी अजय महतो एवं चनु महतो के परिवार के बीच भूमि बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर रविवार की रात करीब नौ बजे दोनों पक्ष लाठी डंडा से लेकर आपस में भीड़ गए। मारपीट में अजय महतो, शांति देवी, सरोज देवी, संतोष महतो, दशरथ महतो घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पीएचसी पहुंचकर दोनों पक्षों का फर्द बयान ले प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…