Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्कॉर्पियो व बोलेरो की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के राम-लखन चौक पर रविवार की रात्रि करीब 3 बजे बरात से लौट रही स्कॉर्पियो एवं बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।जोरदार टक्कर होने के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। वहीं स्कॉर्पियो बगल की चाय दुकान में घुस गई। संयोज रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कॉर्पियो महाराजगंज की तरफ से जा रही थी तथा बोलेरो अफराद की तरफ से आ रही थी। तभी रामलखन चौक पर दोनों गाड़ी तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा पलट गई। स्कॉर्पियो बगल की चाय की दुकान में घुस गई। इस कारण दुकान में रखा बेंच चौकी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय दुकान में कोई नहीं था वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान बंगरा निवासी शंभू प्रसाद की बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची इसके पूर्व दोनों वाहन पर सवार सभी फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहन कहां से आ रहे थे तथा उसमें कौन-कौन लोग सवार थे उनकी पड़ताल की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026