परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाने में अलग-अलग गांव में हुई मारपीट के मामले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इसमें एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हरपुर कोटवा में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों में सुशील कुमार के पुत्र गौरव राज तथा कौशल राजभर के पुत्र विवेक कुमार शामिल हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया है। वहीं दूसरी ओर खाजेपुर कला गांव में हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में नौशाद खान, कुरैशा खातून, अली अकबर खान शामिल है। घायलों में गौरव राज की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…