Siwan News

सिवान में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत पांच की मौत, 4 गंभीर

परवेज़ अख्तर/सीवान : शुक्रवार की सुबह जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चारों घायलों की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हकमा गांव निवासी रंजीत कुमार, उसकी मां राजकली देवी, भाभी गुड़िया देवी और भतीजी आराध्या के रूप में हुई। जबकि एक अन्य मृतक बड़हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी वशिष्ठ सोनी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार पहली घटना सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव चंवर के पास हुई। जहां बाइक सवार चार लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही चारों की मौत हो गई। सभी मासूम के इलाज के लिए बाइक पर सवार होकर शहर में किसी चिकित्सक के पास आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चालक ने इनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। घटना के बाद सिवान-तरवारा मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एक साथ परिवार के चार सदस्यों का शव देख पूरे गांव में मातम छाया था। जबकि दूसरी घटना शुक्रवार की सुबह बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा समीप हुई। जहां तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति पिपराही गांव निवासी वशिष्ठ सोनी की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे श्रीकुशन साह का दाहिना पैर टूट गया और उनके सिर में गंभीर रूप से चोटें आईं थी। उन्हें चिकित्सकों ने इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इन दो घटनाओं के अलावा जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टोका नारायणपुर गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जब इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसका एक पैर चिकित्सकों ने काट दिया। घायल युवक रजनी चौहान बताया जाता है। वहीं कुछ घंटों के बाद गुठनी-देवरिया मुख्य मार्ग पर एक ट्रक का चक्का फट गया और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार से टकरा कर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायलों में मैरवा जायसवाल साइकिल स्टोर के मालिक मनोज कुमार जायसवाल और उनका ड्राइवर शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026