Siwan News

दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चालकों को करना होगा जागरूक : गुप्तेश्वर पांडेय

परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को ले बिहार सैन्य पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करना होगा। साथ ही लोगों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही नाबालिगों को वाहन न चलाने तथा परिजनों को अपने बच्चों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटना में हमे भी जागरूक होने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना में ज्यादातर मौत हेड एंजुरी से हो रही है, इसलिए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने व हेमलेट पहनने की सख्त जरूरत है। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि इसे गंभीरता से लेते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति सख्ती के साथ जागरूक करना होगा। कहा कि सड़क हादसे में मौत का प्रमुख कारण हेमलेट नहीं पहनना और यातायात नियमों का पालन नहीं करना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026