Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में अलग-अलग घटनाओं में मासूम समेत पांच की मौत, मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत तथा तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान ओरमा मौजे निवासी ललन शर्मा का पुत्र रंजीत कुमार शर्मा, एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी ओमप्रकाश चौरसिया का पुत्र राकेश चौरसिया उर्फ राजू, बसंतपुर के हुस्सेपुर निवासी राजू राय का पुत्र दीपू कुमार तथा गुठनी के जतौर निवासी चंद्रप्रकाश सिंह तथा मैरवा के मुड़ियारी निवासी नागमणि सिंह के रूप में हुई। वहीं घायलों में एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी विनोद चौरसिया का पुत्र चंदन चौरसिया, ओरमा मौजे निवासी शिवशंकर शर्मा का पुत्र राजेश शर्मा तथा गुठनी के बेलौड़ी निवासी आशुतोष सिंह शामिल हैं।

सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना महादेवा ओपी के ओरमा उत्तर टोला के समीप रविवार देर शाम की है। जहां टेंपो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार ओरमा मौजे निवासी रंजीत कुमार शर्मा तथा गांव के ही राजेश शर्मा घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने रंजीत कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना हसनपुरा की है जहां सोमवार की देर शाम सिवान से बाइक से घर जाने के दौरान सुरापुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से लगने से बाइक चालक अरंडा निवासी राकेश चौरसिया उर्फ राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा चंदन चौरसिया घायल हो गया।

तीसरी घटना यूपी के देवरिया (यूपी) जिले के लार थाना क्षेत्र के सहजौर-मझवलिया के पास हुई । जहां लार-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गुठनी के जतौर निवासी चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं मैरवा के मुड़ियारी निवासी नागमणि सिंह की मौत हो गई, जबकि गुठनी के बेलौड़ी निवासी आशुतोष सिंह घायल हो गया। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दी है। चौथी घटना बसंतपुर के हुस्सेपुर गांव में हुई जहां मंगलवार की सुबह बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान राजू राय के सात वर्षीय पुत्र दीपू कुमार की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026