गुठनी

गुठनी पुलिस की निष्क्रियता:-जल्द पकड़ने का दावा खोखला, नौ दिन बाद भी अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी के भठही गांव के समीप मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर अपराधियों द्वारा 27 सितंबर की देर रात सेवानिवृत्त दारोगा की गोली मारकर हत्या और बोलेरो लूटने के मामले में घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने स्वजनों से एक से दो दिनों के अंदर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया था। पुलिस अबतक अंधेरे में ही तीर चला रही है। इससे स्वजनों में आक्रोश है। वहीं समय के साथ मामला दबता हुआ देख पुलिस भी अब चुप्पी साधे हुए है। बतादें कि सदर अनुमंडल में जहां आपराधिक कांडों के अनुसंधान में देरी हो रही है वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है।

सेवानिवृत्त दारोगा की हत्या मामले में पुलिस यह दावा कर रही है कि वह कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर चुकी है, पर मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना के पीछे किस गिरोह का हाथ है इसको बताने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।पुलिस को घटना क्रम के बारे में यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि लुटेरे यूपी के थे या सिवान जिले के । हत्याकांड के उद्भेदन व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मोबाइल सर्विलांस तकनीक का भी सहारा ले रही थी, यह दावा एक तरह से खोखला साबित हो रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024