हसनपुरा के चांदपरसा में दो घरों से 55 हजार नगद समेत पांच लाख की डकैती

डकैती की घटना के बाद लोगों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. तीन सप्ताह के भीतर थाना क्षेत्र में डकैती की दूसरी घटना हुई है. जिससे लोगों में दहशत का माहौल एक बार फिर कायम हो गया है. बीती रात आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश सशस्त्र डकैतों ने पिपरा चांदपरसा में एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया है. डकैतों ने अशोक सिंह व बृजकिशोर सिंह के घर बीती रात महिलाओं को बंधक बना कर 55 हजार नगद समेत पांच लाख के गहने की डकैती कर ली है. डकैत सबसे पहले अशोक सिंह की पत्नी दुर्गावती के घर जाकर बोला कि रुबी के माई दरवाजा खोलो इंक्वारी करना है. महिला ने कहा कि हमारी तबियत खराब है दरवाजा नहीं खोलेगें.

उसके बाद दरवाजा को तोड़कर अंदर प्रवेश कर हथियार के बल पर बक्सा पेटी, अलमीरा तोड़कर 16 हजार नगद सहित चार-पांच थान गहने व कपड़ा सहित तकरीबन एक लाख की डकैती कर ली. उसके बाद डकैत बृजकिशोर सिंह के घर धावा बोल दिया. डकैतों ने कहा कि बड़ा बाबू भेजें हैं, दरवाजा खोलिए इंक्वायरी करनी है. दरवाजा नहीं खोलने पर डकैतों ने दरवाजा तोड़ दिया. उसके बाद बक्सा, पेटी, अलमीरा तोड़ कर 40 हजार नगद सहित सात-आठ थान सोने के गहने, दो एंड्रॉयड फोन व कीमती कपड़ा सहित तकरीबन चार लाख की डकैती कर ली. डकैतों ने घर में प्रवेश करते हुए बृजकिशोर सिंह की पत्नी शुभावती से पूछा कि तुम्हारा बेटा अमित कहां हैं, हथियार रखा है. बताओ कहां रखा है.

महिला ने डरे सहमे बोली कि हथियार हमारे घर नहीं है. अमित बाहर है. घटना की रात बृजकिशोर सिंह व अशोक सिंह के घर एक-एक महिला थी. घर के अन्य पुरुष सदस्य दिल्ली और रायपुर में रहते हैं. डकैत आधी रात को घर में प्रवेश किया. उसके बाद आराम से सभी कमरों में घंटों लूटपाट की. इस घटना के बाद दोनों महिलाएं दहशत में है. घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने इसकी जा़नकारी दिल्ली और रायपुर में अपने परिजनों को दी. उसके बाद गांव के लोगों को फोन पर घटना की जानकारी दी गयी. तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सुबह साढ़े छह बजे स्थानीय थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर व आंदर प्रभाग के इंस्पेक्टर मनीष कुमार साहा घटना स्थल पहुंच कर दोनों घरों की पीड़ित महिलाओं ने पूछ ताछ कर डकैती की घटना की जानकारी ली.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024