मैरवा: कालाबाजारी के लिए ले जाते 40 बोरा अनाज बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में कालाबाजारी करने का धंधा डीलरों द्वारा जोरों पर किया जा रहा है. आय दिन डीलर उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करके राशन का कलाबाजारी करते हैं. जिससे उपभोगताओं में काफी आक्रोश है. शुक्रवार को मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवरब्रीज के नीचे से टेंपू में रखे 40 बोरा अनाज कालाबाजारी के लिए ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा है. सूचना मिलने पर पुलिस ने टेंपू में रखे अनाज को जब्त किया है. मामले में टेंपू के चालक और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इसकी सूचना प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी को दिया है.

वही राजद के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने बताया कि मुड़ियारी पंचायत के डीलरों द्वारा राशन की कालाबाजारी किया जा रहा था. सूचना मिलने पर जब राशन के बारे में पूछताछ किया गया तो डीलरों से खरीदने की बात सामने आयी है. उसने प्रसाशन से राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों पर जांच कर लाइसेंस रद्द करने की मांग किया है. इधर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस एक टेंपू में रखे अनाज को जब्त कर लिया है. इसकी सूचना एमओ को दे दिया गया है. जांच में दोषी पाये जाने वाले डीलरों के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा. इस संबंध में एमओ ने बताया कि राशन की जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026