Categories: पटना

ज्वेलरी शॉप में घुसे पांच बदमाश, नगदी समेत 20 लाख की लूट

पटना: दो बाइक से आए बदमाशों ने गोपालगंज में एक ज्वेलरी शॉप में लूट को अंजाम दिया। शुक्रवार को मनु ज्वेलर्स दुकान से हथियार दिखाकर बदमाशों ने 20 लाख की ज्वेलरी लूट ली। साथ ही 15 हजार नकद लेकर भी फरार हो गए। मामला गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र का है।

लूट की वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की शिनाख्त में पुलिस जुट गई है। दुकानदार सूर्य देव वर्मा के बेटे मनु वर्मा ने बताया कि एक अपाची तथा एक स्पेलेंडर बाइक से 5 अपराधी UP की ओर से दुकान पर आए।

एक बदमाश बाइक पर बैठा था और चार दुकान में पिस्टल हाथ में लिए घुस गए। दो अपराधियों ने दोनों कनपटी पर पिस्टल लगाकर अपशब्द बोलने लगे। वहीं, दो बदमाश कैश बॉक्स तथा शीशे के बॉक्स, जिसमें सोने का लगभग 20 लाख का गहना था, चादर में निकाल कर रख लिया।

दुकानदार के मुताबिक, लूट को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी UP की ओर चखनी घाट की तरफ से फरार हो गए। ज्वेलरी निकालने के लिए एक अपराधी ने हथेली से मारकर शीशे का बॉक्स तोड़ दिया, जिसमें उसका दाहिना हाथ भी जख्मी हो गया।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि घटना का अंजाम देने के पूर्व बगल के डॉक्टर के यहां से उनकी टेबल पर रखी चादर अपराधियों ने ले लिया था। उसी चादर में सारी ज्वेलरी रखकर ले गए। वारदात के दौरान दुकान के अंदर ग्राहकों में दो महिलाएं और एक पुरुष ही थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026