परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के फलपुरा गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस से हाथापाई करने के आरोप में थाने में पांच को नामजद तथा 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर ली है। ज्ञात हो कि फलपुरा गांव में बोकारो न्यायालय के धोखाधड़ी मामले में वारंटी फुलपुरा निवासी राजकिशोर सिंह एवं इनके पुत्र बबलू सिंह एवं पप्पू सिंह को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। तभी परिजनों एवं उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया तथा एक वारंटी को छुड़ा लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार के बयान पर पांच नामजद एवं दस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें राणा संग्राम उर्फ मंटू सिंह, राजन सिंह, पप्पू कुमार, दीपक, राजकिशोर सिंह नामजद किया गया है। पुलिस ने राणा संग्राम उर्फ मंटू सिंह तथा राजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल दी है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…