Siwan News

मारपीट में पांच लोगों को किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के ओपी क्षेत्र के जगतपुर बंगरा निवासी वागेश उपाध्याय के घर में रविवार को उनके पट्टीदारों ने घुस कर 85 हजार रुपये चोरी की। इस मामले में वागेश उपाध्याय ने चोरी का आरोप लगाते हुए सोमवार को पंचायती बुलाई। मामले में स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा हल करने का कोशिश की गई, लेकिन सोमवार की दोपहर पंचायती के बाद तेजधार हथियार से वागेश उपाध्याय के परिवार वालों पर पंचायती के दौरान ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वागेश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, उनके पिता योगेंद्र उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय, आदर्श कुमार, रंजीता देवी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल वागेश उपाध्याय के बयान पर भीम शंकर उपाध्याय, उमेश उपाध्याय, रुपेश उपाध्याय, अनुराधा देवी, सावित्री देवी समेत अन्य को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष रवींद्र पाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026