Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शराब से लदी कार सहित एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेकपोस्ट से गुजर रहे एक कार (यूपी 53 एएम 3332) को जब गार्डों ने रोका तो कार के चालक ने कार को बैक कर भगाना शुरू कर दिया। गार्ड कुछ सोचता तब तक गाड़ी के ड्राइवर गाड़ी से निकल कर भागने लगा और मेहरौना पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दिया, लेकिन इसी बीचं गाड़ी में बैठा दूसरा युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं नदी में कूदे गाड़ी चालक का नदी किनारे खड़े मछुआरों ने पीछा किया, लेकिन चालक तैर कर यूपी मानिकपुर गांव के सामने निकल कर भागने में सफल रहा। इधर पुलिस ने वाहन की जांच की तो काफी मात्रा में शराब पाया। इसके बाद गाड़ी को जब्त कर पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गोरखपुर के झनहा थाना क्षेत्र के राजे जगदीशपुर निवासी राहुल कुमार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026