परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी बी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव स्थित एसएच 73 पर शुक्रवार की देर रात्रि पटना से सीवान के तरफ जा रही कार व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार चालक समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक ध्रुप प्रसाद ने सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस जीप से सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर दो की स्थित गंभीर बनी हुई है।
इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर लिया है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के साथ फरार हो गया है। घायलों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र निवासी के रुप में हुयी। बतादें कि मैरवा थाना क्षेत्र के नेसार अहमद, करुण अली, आबिद हुसैन, कमला खातून व कमरुलाह नेसा कार से सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। अभी वह जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव स्थित एसएच 73 पर पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गयी।
जिससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की खबर जैसे ही स्थानीय थाना पुलिस को मिली की आनन-फानन में थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक ध्रुव प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस जीप से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…