हसनपुरा

सिवान के हसनपुरा में वैगनार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान :- सिसवन-सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व थाना के अरंडा टोला नवादा गांव के समीप शनिवार की सुबह एक अज्ञात वैगनार ने पीछे से रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई. उसके बाद वैगनार चालक फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठोकर इतना जबरदस्त था कि ठोकर लगने के पश्चात युवक तकरीबन 20 फुट की उच्चाई तक फेंका गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत पर हो गई। मृतक की पहचान एमएच नगर थाने के कबिलपुरा निवासी कमलेश यादव (35) पिता रामाशंकर यादव के रूप में की गई।

मृतक हसनपुरा में एक कपड़ा की दुकान पर रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की भांति शनिवार की भी अपने साइकिल से दुकान जा रहा था. तभी पीछे से एक अज्ञात वैगनार ने रौंद दिया. जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग अरंडा टड़ीला मोड़ व कबिलपुरा मोड़ को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह व सीओ प्रभात कुमार घटना स्थल पहुंच लोगों को समझने लगे। इधर मौत की खबर सुनते ही कबिलपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के परिजन विलखने लगे. चीख-चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026