Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पचरुखी में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल, प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सोनापिपर गांव में रविवार की शाम दो पक्षों में भूमि विवाद में हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले में सोमवार को दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज गई। एक पक्ष की उर्मिला देवी ने अपने पड़ोसी रामध्यान सिंह के खिलाफ आवेदन दिया है। इसमें भूमि विवाद को लेकर पुत्र व पुत्री सहित अपने को मारपीट कर घायल कर देने व 38 हजार रुपये का आभूषण छीन लेने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने मनोरंजन सिंह, सचिन सिंह, प्रफुल्ल सिंह, रानी कुमारी, रामध्यान सिंह, राकेश साह व रामध्यान सिंह की पत्नी को आरोपित बनाया है।

वहीं दूसरी प्राथमिकी प्रफुल्ल सिंह उर्फ बबलू सिंह ने दर्ज कराई है। जिसमें जमीनी विवाद में अपने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए गामा सिंह, पृथ्वी सिंह, विक्की सिंह, अंकित सिंह, उर्मिला देवी और ज्योति कुमारी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में नकद रुपये व आभूषण छीनने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026