परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव को ले सोमवार को नामांकन वापसी के दिन महाराजगंज से एक निर्दलीय प्रत्याशी अभिमन्यु कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। निर्वाची पदाधिकारी रामबाबू कुमार ने बताया कि महाराजगंज विधानसभा में 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर प्रवीण कुमार ने बताया कि गोरेयाकोठी से किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं किया है।
कुल 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ज्ञात हो कि महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था , इसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी कामाख्या नारायण सिंह का नामांकन रद हा गया था। इसके बाद सोमवार को दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से 27 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…