सिवान सहित पांच टीमों ने बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में बनाई जगह

परवेज अख्तर/सिवान: कला संस्कृति युवा विभाग, राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज परिसर में चल रहे राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच के साथ ही तीनों आयु वर्ग क्रमश: अंडर 14 ,17 व 19 का क्वार्टर फाइनल मैच संपन्न हुआ। जिला योजना पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी का उत्साहवर्धन किया। बालिका अंडर 14 ,17 व 19 में 24 विभिन्न जिलाें के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।

वहीं बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सिवान, एकलव्य, सारण, पटना, नालंदा व पश्चिम चंपारण की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। मौके पर प्राचार्य राकेश कुमार सिंह, सारण प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी सह चयनकर्ता संजय कुमार सिंह, मो. शाहिद एकलव्य, लक्की यादव सहित सभी तकनीकी पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षक मनोरंजन कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, अनिरुद्ध कुमार, अरविंद शंकर, शिवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित खेलप्रेमी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024