महाराजगंज: स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह की पुण्यतिथि की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह की 26 दिसंबर को आयोजित पुण्यतिथि समारोह की तैयारी को ले बैठक हुई। बैठक में आयोजन निमित समिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा। तत्पश्चात बंगरा गांव के पांच नागरिक महिला, पुरुष को उनके द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर संपन्न दुर्गा पूजा नवरात्र, लोक आस्था का महापर्व छठ व्रतियों के लिए उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले सनातन सेवकों को मुख्य रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इसके बाद संध्या समय सुंदर कांड का पाठ तथा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधींद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य से लेकर जिला स्तर तक के गणमान्यजनों को विशेष रूप से आमंत्रित करने की जिम्मेदारी जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू को दी गई है। इस मौके पर मुख्य रूप से उप मुखिया प्रतिनिधि तुषार कुमार, निकेश कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रियम राज, माधुरी राय, जनकदेव तिवारी, कुमार भास्कर, निर्मला देवी, मनु सिंह, शिक्षक अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026