पचरुखी प्रखंड

ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के बर्तवलिया गांव में रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाने के क्रम में हो गई। मृत बच्चे की शिनाख्त गांव के आलमगीर का पुत्र आदिल के रूप में हुई। घटना के बच्चे को लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर ही महिलाएं फफक फफक कर फर्श पर लेट कर रोने लगीं। सुबह सुबह हृदयविदारक आवाजें सुनकर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आदिल अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच एक मवेशियों के चारा काटने वाले मशीन लगा ट्रैक्टर सड़क से तेज रफ्तार में गुजर रहा था। जिसकी चपेट में अचानक आदिल आ गया। इसके बाद परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भागे। लेकिन अस्पताल लाने के समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग भी अस्पताल में पहुंचे थे। खबर प्रेषण तक ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग मृत बच्चे के परिजनों से समझौता करने के प्रयास में लगे थे। वहीं मामले में देर शाम तक कोई एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई थी। मृत बच्चे की मां ने बताया कि आदिल उनके परिवार का एकलौता चिराग था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024