Siwan News

बकरीद को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को ले जवानों ने किया फ्लैग मार्च

परवेज अख्तर/सिवान : मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाए जाने वाला बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सोमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान एसडीओ अमन समीर व एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अभिजित कुमार, सराय ओपी प्रभारी अपने अपने अधीनस्थ अधिकारियों सहित पुरुष व महिला पुलिस बल के साथ मुफस्सिल थाना से निकलकर नगर क्षेत्र के गोपालगंज मोड़, पटेल चौक, जेपी चौक, कचहरी रोड़, नवलपुर, नया किला, पुरानी किला, डीएवी मोड़, शांति बटवृक्ष, बडी मस्जिद, थाना रोड़ में भ्रमण करते हुए पुन: मुफस्सिल थाना लौट आए। फ्लैग मार्च के दौरान समाज के बुद्धिजीवी लोग व जनप्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई। शांति समिति संग समाहरणालय में अधिकारियों की बैठक वहीं दूसरी तरफ बुधवार को मनाई जाने वाली पर्व बकरीद को ले समाहरणालय सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सुनिल कुमार ने की। बैठक में डीडीसी ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने व स्थिति की कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया। डीडीसी ने कहा कि विधि व्यवस्था के मद्देनजर सभी महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व को ले विधि व्यवस्था संधारण के लिये प्रशासन पूर्णत: मुस्तैद हैं। सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में डीडीसी ने लोगों से फेंक न्यूज से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है। कहा, जो भी असामाजिक तत्व वाट्सएप के माध्यम से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उनके विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024