Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नाबालिग के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी को 5 साल की सजा

परवेज अख्तर/सिवान : अपर जिला न्यायाधीश प्रथम वीके शुक्ला की अदालत ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण करने वाले मुख्य आरोपित को कांड का दोषी पाकर पांच साल सश्रम कारावास की सजा दी है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले विशेष लोक अभियोजक ललन राम से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने नामजद अभियुक्त रामसूरत चौहान को भादवि की धारा 366 ए के अंतर्गत 5 साल सश्रम कारावास की सजा एवं 5 हजार का आर्थिक दंड दिया है।अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में अभियुक्त को तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना की एक नाबालिग को 21 मई 2013 की रात्रि में पड़ोस के ही रामसूरत चौहान एवं अन्य ने शादी के नीयत से बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। ग्रामीणों द्वारा भी लड़की के साथ रामसूरत चौहान को देखा गया था। अपहृता की मां किशोरी देवी के बयान पर मुफस्सिल थाने में रामसूरत चौहान एवं मोतीलाल चौहान के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत ने मोतीलाल चौहान को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश पारित कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026