Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सरयू में नाव पलटने से मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे लोग

परवेज अख्तर/सिवान :- दियरा क्षेत्र से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही नाव गुरुवार को टोका मेल्हनी गांव के सामने सरयू नदी की तेज धार में पलट गई। इस दौरान नाव पर सवार पांच लोग पानी की तेज धार में बहने लगे। संयोग रहा कि सभी चारे के गट्ठर को पकड़े रहे और डूबने से बच गए। वहीं कुछ अन्य ग्रामीण छोटी नाव लेकर पहुंच कर सभी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। नाव पलटने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण सरयू नदी के किनारे पहुंच गए।

चारों तरफ अफरातफरी का माहौल रहा। नाव पर सवार सभी असांव थाना क्षेत्र के तियर टोला लिलही के बताए जाते हैं। नाव पलटने की सूचना पर सीओ आनंद कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष संजीव कुमार स्टीमर लेकर मौके पर पहुंच गए। साथ ही लोगों को हिदायत दी कि कोई भी सरयू नदी के दियरा क्षेत्र में नाव से नहीं आएं और जाएं। नाव में तियर टोला लिलही गांव के अशोक सहनी, हंसनाथ यादव, मिथिलेश बीन, लेखराज सहनी व शेषनाथ यादव सवार थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026