परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव में गुरुवार को चंवर में नहाने गए एक बालक की मौत डूबने से हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बालक बबन यादव का 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। बताया जाता है कि रोहित अपने साथियों के साथ महम्मदा गांव में चंवर में आए बाढ़ के पानी में नहाने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया,जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
साथ नहाने गए अन्य बच्चों ने उसे पानी में डूबता देख इसकी सूचना स्वजनों को दी। इसकी खबर मिलते ही स्वजन एवं काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के प्रयास से रोहित के शव को पानी से निकाला गया। लोग उसे अचेत समझ निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।
मां छठिया देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दरवाजे पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही एएसआइ चंद्रप्रकाश पासवान शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। इस मौके पर पूर्व मुखिया नागेंद्र प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, शिक्षक अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…