Categories: पटना

सीतामढ़ी में बाढ़ का कहर, सुप्पी-रीगा पथ पर चढ़ा पानी, जनजीवन अस्त व्यस्त

पटना: सीतामढ़ी जिले के नये इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। बागमती व अधवरा समूह की नदियां लाल निशान के ऊपर बह रही है। हालांकि जलस्तर में कमी है, लेकिन फिर भी बढ़ का पानी कई इलाके में फैला है। जिले के सात प्रखंड बाढ़ से प्रभावित है। इन प्रखंड के तीन दर्जन से अधिक पंचायत प्रभावित है। बाढ़ से सुरसंड प्रखंड के नगर पंचायत सहित 15 पंचायत के चार दर्जन गांव गांव बाढ़ से प्रभावित है। कुम्मा डायवर्सन पर पानी चढ़े रहने से मुश्किल से आवागमन हो रहा है। लखनदेई नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके में पानी प्रवेश कर रहा है। वहीं बाजपट्टी प्रखंड का आधा दर्जन गांव मरमहा नदी के पानी से प्रभावित हैं।

चोरौत प्रखंड के पांच पंचायत के दो दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित है। वहीं पुपरी के दो पंचायत के आधा दर्जन गांव प्रभावित है। बेलसंड नगर पंचायत सहित प्रखंड नौ पंचायतों के एक दर्जन गांवों में मनुषमरा नदी का पानी निचले इलाके में फैल गया है। बेलसंड-सीतामढ़ी पथ में कोठी चौक से भोरहा तक व बेलसंड धनकौल पथ में सौली, सुंदरपुर व सौली मठ तक बाढ़ का पानी सड़क तीन फीट बह रहा है। वहीं तटबंध के अंदर आधा दर्जन गांव में बागमती नदी का पानी घुस गया है। वहीं मारर-छपरा पथ में डायवर्सन पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से निजी नाव से लोग आवागमन कर रहे है। डुमरा व रून्नीसैदपुर प्रखंड भी लखनदेई नदी के बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ के पानी से जिले के हजारों एकड़ धान की फसल दुबई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026