Categories: पटना

अच्छी खबर: कैसे चलाई जा रही है युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने की मुहिम

पटना: नशीली दवाओं के शिकंजे में फंस चुके युवाओं को इसकी गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहतरीन पहल शुरु हुई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर जिले के तीन बड़े कॉलेजों में एन्टी ड्रग्स क्लब की स्थापना की जा रही है। अच्छी बात यह है कि यहां के छात्र-छात्राओं को ही क्लब का सदस्य बनाया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और बिहार विधिक सेवा प्राधिकार के तय कार्यक्रमों के तहत इन क्लबों का संचालन किया जाएगा।

एमआईटी, एसकेएमसीएच और आरपीएम कॉलेज का क्लब के लिए चयन

जिले में एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, एसके मेडिकल कॉलेज और रघुनाथ पांडे मेमोरियल कॉलेज का चयन किया गया है। क्लब की शुरुआत रघुनाथ पांडे मेमोरियल कॉलेज बेला से किया जाएगा। इन कॉलेजों में बड़ी संख्या में युवक और युवतियां पढ़ते हैं जो ड्रग्स के प्रति वल्नरेबल होते हैं। इन कॉलेजों के प्रिंसिपल की देखरेख में क्लब का संचालन किया जाएगा जिसमें छात्र-छात्राएं बतौर मेंबर काम करेंगे। बढ़ती उम्र के युवाओं को ड्रग्स के दुष्परिणाम के प्रति जागरुक किया जाएगा ताकि वे इसके शिकार नही बनें। नशे की लत में पड़ चुके लोगों का हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा। जरुरतमंद छात्रों को नि:शुल्क विधिक सहायता भी दिलाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं अपर जिला व सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन सिंह ने बताया कि चयनित तीन कॉलेजों में एन्टी ड्रग्स क्लब खोलने की तैयारी जारी है। स्थानीय स्तर पर काम कर रही एक संस्था के आंकड़ों के मुताबिक, युवाओं में गांजा और ड्रग्स की लत बढ़ती जा रही है जिसमें 15 से 25 वर्ष आयु वर्गके बच्चे शिकार हो रहे हैं। नशा मुक्ति केन्द्रों में आने वाले 80 प्रतिशत बीमार युवा उम्र के हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026