परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर प्रखंड के सरेया श्रीकांत पंचायत के शामपुर गांव के वार्ड नं. 15 व 16 के ग्रामीणों को बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने पर ग्रामीण शनिवार को अंचल कार्यालय पहुंच सीओ सुनील कुमार को ज्ञापन सौंप समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने दिए ज्ञापन में कहा है कि शामपुर के वार्ड 15 व 16 पूर्व में आये बाढ़ से ग्रसित था व पुन: यहां दोबारा बाढ़ आ गया है। पूर्व में आए बाढ़ को देख दोनों वार्ड के बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत राशि के लिए वार्ड सदस्यों ने सूची तैयार की व स्थानीय मुखिया को दिया, लेकिन मुखिया व वार्ड सदस्य द्वारा पूरी लिस्ट को गायब कर दिया गया।
वहीं वार्ड 16 के सदस्य के परिवार में पांच सदस्यों को राशि उपलब्ध हो गया है, लेकिन बाकी किसी भी ग्रामीण को नहीं मिला है। ग्रामीणों की समस्या सुन सीओ ने बताया कि अंचल कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं हैं। उसके आने पर सूची का प्रिटआउट निकाल कर जांच की जाएगी व गड़बड़ी होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वैद्यनाथ महतो, रंजीत सिंह, प्रेमशंकर प्रसाद, रंभू राय, राजकुमार राय, मनोज राय, शिवपातो देवी, शहादत अली आदि आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…