Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा नगर पंचायत की सड़कों पर जलजमाव नहीं हुआ कम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
कुछ दिन पहले बारिश से हुए जल जमाव ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे-धीरे कम होने लगा है। लेकिन नगर पंचायत की सड़कों पर जलजमाव से अभी राहत नहीं मिली है। अब तो नाले का पानी भी सड़कों पर एकत्रित पानी में मिलकर आने जाने वालों के लिए बीमारी का संकेत दे रहा है। सड़कों पर जलजमाव की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। मैरवा नगर पंचायत के अधिकांश सड़कों पर जलजमाव है। माल गोदाम रोड, अस्पताल रोड, नई बाजार, मझौली रोड, मिसकरही रोड, नवका टोला, मोती छापर समेत कई सड़कों पर दो फीट तक पानी जमा है। हालांकि जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए नगर पंचायत द्वारा मुख्य नाले के मुहाने पर सफाई कराई गई है, लेकिन सड़क पर जल जमाव जस की तस है।

लोगों का कहना है कि मुख्य नाला की सफाई करानी होगी तभी शाखा नाले के पानी का बहाव मुख्य नाला में हो सकेगा। इसके बाद ही जलजमाव से निजात मिलेगी। जलजमाव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आने वाले लोगों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्ड पूरी तरह जलजमाव से घिर गए हैं। बाजार जाने के रास्ते जलजमाव से बंद हैं। इसका असर मैरवा बाजार के व्यवसाय पर भी हुआ है। थाना रोड और नई बाजार के करीब एक सौ दुकान जलजमाव से प्रभावित हैं। मोती छापर में कई घरों में पानी घुस चुका है और कई परिवार अपना घर छोड़ अपने रिश्तेदारों के यहां या किराए के मकान में रहने को विवश हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024