परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विवादित भूमि पर रखे गए भुसवल नहीं हटाने पर दबंगों ने भुसवल को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते भूसवल में रखा गया गेहूं समेत भुसवल जल कर राख हो गई। इस घटना में एक हजार से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान है। आग लगने की सूचना पर जीबी नगर थाना से पहुंची अग्नि शामक वाहन के साथ विशाल भारद्वाज, उमा यादव, पंचानंद सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर पीड़िता लालती कुंवर ने चांदपुर गांव निवासी कमलेश यादव, लालजी यादव, बबलू कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…