परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुवल बाजार निवासी अरुण कुमार जायसवाल के 10 वर्षीय पुत्र श्लोक कुमार का गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे करीब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घर से कुछ ही दूरी से अपहरण कर लिया। दो घंटे बाद जब घरवालों ने बच्चे को घर में मौजूद नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चा कही नहीं मिला तो इसकी सूचना शाम 7.30 बजे थानाध्यक्ष को दी गई। पुनः 12 बजे रात्रि में लड़का के चाचा रवि कुमार ने थानाध्यक्ष को फोन पर बताया कि लड़का अपने नाना गणेश जायसवाल के घर देवरिया जिला के भेंगारी बाजार में है। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भेंगारी बाजार के लिए रवाना हो गए। तकरीबन ढाई बजे रात में बच्चे को सकुशल बरामद कर थाने लाए और कागजी कार्रवाई कर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। अपहृत श्लोक कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ताओं द्वारा मेरे आंख पर पट्टी बांध दी गई थी और रात में मेरे नाना के घर के थोड़ी दूरी पर मुझे गाड़ी से उतारकर कर चले गए। उसके बाद मैं अपने नाना के घर चला गया। अपहृत श्लोक कुमार आरएस पब्लिक स्कूल सुरापुर में वर्ग 4 का छात्र है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…