परवेज अख्तर/गोपालगंज:- अनावश्यक बाहर न निकलें.सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.मास्क पहने व साफ-सफाई पर ध्यान दें.प्रखंड क्षेत्र के जमुनहा,पंचदेवरी,बहेरवा आदि बाजारों में पदाधिकारियों ने लोगों को इस तरह के संदेश दिये. बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति द्वारा जरूरतमंदों के बीच मास्क,साबुन व सैनिटाइजर का वितरण किया गया.घर से बाहर निकले एक-एक व्यक्ति से पूछताछ की गयी.बीडीओ,बीएओ राजकुमार,पीओ अनिल सिंह आदि पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खुद को सुरक्षित रखने की अपील लोगों से की.अनावश्यक बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई भी की गयी.पदाधिकारियों ने सभी लोगों से यह बताया कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए अपनी सुरक्षा खुद ही करनी होगी.सोशल डिस्टेंसिंग व घर में रहने के अलावा इसका कोई दूसरा उपाय नहीं है.पदाधिकारियों ने दुकानदारों को भी यह निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा ग्राहकों से भी कराएं.मौके पर डॉ संजय गुप्ता,संतोष सिंह,प्रशांत चेतन,हिमांशु कुमार आदि लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…