फॉलोअप: जिले में बढ़ी लूट की घटना, अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ खाली

बेखौफ बदमाश लूट की वारदात को दे रहे हैं अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में लूट की घटनाएं हाल के महीनों में काफी बढ़ गई है। बैंक से रुपये निकालने वाले एवं सीएसपी कंपनियों से लूट की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। कुछ चर्चित मामले का पर्दाफाश पुलिस ने कर लिया है, जबकि अधिकांश लूट के मामलों में पुलिस के हाथ महीनों गुजर जाने के बावजूद भी खाली है। पुलिस जब तक एक मामलों का पर्दाफाश कर पाती है तब तक लूट की और कई वारदातों को बदमाश अंजाम दे चुके होते हैं। लूट के कई मामले तो दर्ज भी नहीं हो पाते हैं।

जिले की पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में अक्षम साबित हो रही है। पुलिस की नाकामी की वजह से बदमाश लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं। लगातार लूट की वारदातों को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को सीधी चुनौती दे रहे हैं। लगातार लूट की वारदात को बेखौफ बदमाश अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस आपराधिक वारदातों के पर्दाफाश में असफल साबित हो रही है। इससे अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ते ही जा रहा है। पुलिस की सुस्त कार्यशैली व आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हो पाने से अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026