परवेज अख्तर/सिवान: जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को धूप आठ बजे निकली, लेकिन सर्द हवाएं की गति रहने के कारण कनकनी बरकरार रही। सुबह व शाम में धुंध के कारण वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं लोग भी देर तक घरों में दुबके रहने को विवश रहे। मौसम विभाग के अनुसार, तत्काल ठंड से राहत की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह में कुछ सुधार होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत रही लेकिन सर्द हवाएं चलती रहीं।
छोटे बच्चों का और भी बुरा हाल है। तापमान लगातार नीचे जा रहा है। शहर से लेकर गामीण इलाकों में समान रूप से ठंड का प्रभाव है। घर से बिना गर्म कपड़ों के निकलना जैसे ठंड को चुनौती देने के समान हो गया है। लोग इनर, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर के बिना घर से निकल ही नहीं पा रहे। अलाव के आसपास सिमटे लोग सर्दी से बचने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…