परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों को लापता हुए 51 दिन हो चुके हैं। ये युवक कहां हैं और किस स्थिति में हैं इसके बारे में पुलिस को कुछ भी जानकारी नहीं है। पुलिस इस मामले में कुछ बोलने से भी कतरा रही है। पुलिस की चुप्पी से यह स्पष्ट हो रहा है कि वह इस मामले को अब ठंडे बस्ते में डालना चाहती है। हालांकि वरीय अधिकारी मामले में गोपनीय तरीके से जांच का हवाला देकर कुछ विशेष जानकारी नहीं दे रहे हैं। इधर मामले के उद्भेदन में लगाई गई एसआइटी की टीम भी अपने स्तर से जांच में जुटी है।
पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि बदमाशों के टावर लोकेशन के आधार एवं अन्य सूचना पर लगातार छापेमारी चल रही है। बता दें कि सात नवंबर को तीन युवक शहर से कही निकलें और आठ नवंबर को उनके काले रंग की स्कार्पियो गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया के पास लावारिस हालात में पाई गई। तीनों युवक शहर के रामनगर निवासी विशाल सिंह, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी अंशु सिंह, जीरादेई थाना क्षेत्र के भलुआ निवासी परमेंद्र यादव हैं। इसके बाद नगर थाना में विशाल सिंह की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…