परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अब बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आने लगे हैं। हर दिन इसकी संख्या बढ़ रही है। बच्चों को सर्दी-खांसी, बुखार से लेकर निमोनिया हो रहा है। ऐसे बच्चों की संख्या अस्पताल में बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर निजी क्लीनिकों में वायरल से पीडि़त बच्चे पहुंच रहे हैं, लगातार बच्चों के पीडि़त होने से इनके माता-पिता की नींद उड़ गई है। सदर अस्पताल बात करें तो औसतन 90 से 100 बच्चे हर दिन इलाज के लिए पहुंंच रहें है, इसमें से 40 फीसद बच्चों वायरल फीवर का लक्षण मिल रहा है।
शिशु रोग विशेषज्ञ का कहना है कि मौसम में आए बदलाव के कारण बच्चो में वायरल बुखार की संभावना बढ़ गई है। इसकी वजह बच्चो के खान-पान भी हो सकता है। शहर में लगभग आधा दर्जन क्लीनिक में शिशु रोग विशेषज्ञ बच्चों का इलाज करते है, यहां भी वायरल फीवर से संबधित बीमार बच्चे पहुंच रहें है। बच्चों के वायर बुखार में कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन एक भी बच्चों के अभिभावकों ने कोरोना टेस्ट नहीं कराया है। इस कारण इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। बच्चों को दी जाने वाली कुछ दवाइयां का डोज कोरोना वाला ही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…